Skip to main content

आपके अवचेतन मन की शक्ति | The Power of Your Subconscious Mind HINDI


“THE POWER OF YOUR SUBCONSCIOUS MIND”  (आपके अवचेतन मन की शक्ति) 

THE POWER OF YOURSUBCONSCIOUS MIND किताब को समझने के कुछ जरुरी फायदे :-

  1. आप सुखी, समृद्ध, उत्तम जीवन पाओगे। 
  2. आप दौलतवान बन जाओगे। 
  3. आप नई खोजे  कर पाओगे। 
  4. अपनी मुसीबतों को खुद सही कर पाओगे। 
  5. जो चाहो वो प्राप्त कर लोगे

 

7. अवचेतन का सुझाव :-

इंसान का लगभग 90% मानसिकता, अवचेतन मन है। हमारा अवचेतन  सोता नही  है। हमेसा काम करता रहता है। हमारा अवचेतन मन हमसे अंतर्ज्ञान, आवेगों, अनुभूतियो, संकेतों और विचारों के जरियेबात करता है। अवचेतन हमारी मदद करता है।  जो हमको हमेसा MOTIVATE करता है।  आगे बढ़ो, उठो, मुस्किलो से लडो और ऊंचाई तक पहुंचो। यहाँ तक प्रेम और दया भाव भी हमारे अवचेतन मन से उत्पन्न होता है। 

अवचेतन मन हमारे शरीर का निर्माता भी होता  है। वैज्ञानिको को मानना है इंसान का शरीर 11 महीने में बदलता रहता है। लेकिन हम अपने गलत विचारों के कारण अपने शरीर में फिर पहले जैसे दोष को बुलाते हैं। हम अपने सारे विचारों के योग हैं। हम कैसे भी विचार सोच सकते हैं। अगर आप बुराई खत्म करने चाहते है तो हमको अच्छाई  सोचना पड़ेगा। 

“सोने से पहले अवचेतन मन को अच्छे सुझाव दो, क्यूंकि अवचेतन हमारा जीवन निर्माण करता है”

 

8. मनचाहे परिणाम कैसे प्राप्त करें :-

मनचाहे परिणाम पाने के लिए हमको विश्वाश के साथ अंतिम परिणाम पर नजर रखनी होगी। बहुत सारे लोग अपने दिमाग को का बात के बहुत सारे सुझाव देते हैं।  ऐसे में हमारा अवचेतन खुद ही CONFUSE हो जायेगा। जैसे  अगर हम किसी गाड़ी वाले को 10 जगह का ADDRESS बताएंगे, तो सायद वह हमे कही भी ना ले जाएँ और अगर ले भी गया तो हमको हमारी सही जगह नहीं पहुंचा पायेगा।  ऐसे ही हमारे  मस्तिष्क के साथ भी होता है। इसलिए अपने अवचेतन को एक सुझाव विश्वास के साथ दें।  आपका मन चाहे परिणाम आपको मिल जायेगा। 

अनुशासित या कल्पना शक्ति का प्रयोग करके भी हम अपने अवचेतन मन से मनचाही प्रतिक्रिया पा सकते हैं।  हम प्रार्थना में जो भी मांगते हैं और अगर हम उसपे भरोसा करें तो हमको वह मिल जाता है। प्रार्थना में सफल पाने के तीन मूलभूत कदम :-

  1. समस्या को अवचेतन के हवाले कर दे, क्यूंकि अवचेतन इसको सही करने के तरीके जनता है। 
  2. समस्या को स्वीकार करें। इसको माने। 
  3. गहरे विश्वास के साथ सांत अनुभुति रखें, कि यह काम हो चूका है। 

अगर हमको बीमारी से ठीक होना है।  तो हमे  बिमारी के बारे में नहीं, हमे ठीक होने की कल्पना करनी पड़ेगी की में ठीक हो गया। अच्छी सेहत के सोच-विचार को हमे अवचेतन तक पहुँचाना है।  एक जगह में सांत बैठ जाएँ और तब ऐंसा सोचें। अपने अवचेतन कभी भी मजबूर करने कोशिश न करें। अपनी इच्छाश्क्ति द्वारा भी कभी अवचेतन पर जोर  डालें।  इससे हमको हमेसा मनचाहे  परिणाम नहीं  मिलते हैं।  उदाहरण :- में  GF/BF  के बारे में नहीं सोचुगा/सोचूंगी।   लेकिन हम सोच उसके ही बारें में रहें हैं।  तो कभी ऐंसी गलतियां करें। 

“अवचेतन को जो आपको चाहिए वह विश्वाश दिलाएं, उस पर इच्छाशक्ति से जोर कभी ना डालें”

 

9. दौलत पाने हेतु अवचेतन की शक्ति का प्रयोग :-

अवचेतन मन की शक्ति दौलत पर भी उतना ही काम करती है, जितनी और चीज़ों पर। दौलत भी मन के विश्वाश से इंसान के पास आता है।  गरीब सोच रखने वाला  इंसान कभी अमीर नहीं बन सकता है। इसलिए कहते हैं जिसके पास जितने बड़े सपने होंगे वह उतना ही बड़ा इंसान बनेगा। अमीर इंसान का मस्तिष्क दौलत से भरा मिलता है। अमीर लोग अपने काम के बारे में हमेसा सकारात्मक रहते हैं। इसलिए उनकी SALE बढ़ जाती है और उनके पास दौलत आजाती है। 

हमको दौलत की चेतना  विकसित करनी होगी। इसके लिए हमको हर  दिन अकेले में बैठ के खुद को दौलत, सफलता ऐसे शब्दों को बोलना होगा।  क्यूंकि शब्दों में बहुत शक्ति होती है। दौलत की भावना से ही दौलत उत्पन्न होती है। इसमें भी हमको ध्यान रखना है की हमको इस पर इच्छाश्क्ति नहीं थोपनी है। हम जिसको भी अवचेतन में डालेंगे वो उसको कही गुना बढ़ा देता है। इसलिए दौलत बनाने की सोचें। इससे आपका अवचेतन आपको बहुत तरीके बता देगा। 

अवचेतना को विश्वास दिला दें कि आप इतने पैसे के मालिक हैं। और दौलत आपके जीवन में हमेसा प्रभावित हो रही  है। फिर देखना अंत में आपको यह मिल जाएगी। यह अवचेतन मन की  चमत्कारी शक्ति है। दौलत का कमी का कारण अमीरों की बुराई करना भी है।  अमीर लोगों की दौलत से इर्श्या करने वाले लोग अमीर नहीं बन सकते।  दौलत पाने के लिए दौलतमंदों लोगों की तारीफ करें। इससे हम मानसिक अवरोध को खत्म कर देते हैं।  दौलत के लिए सोने से पहले सकारात्मक बातें करें और खुद को दौलत के सुझाव दें। आपके अवचेतन मन की शक्ति (The Power of Your Subconscious Mind) किताब में आपको इसके कई उदाहरण मिल जायेंगे।

“अमीर बनने के लिए, अवचेतन में वैसे ही सोच और बाते सोचनी पड़ेगी”

 

 

10. अमीर बनने का हक्क :-

दुनिया में हर एक व्यक्ति को अमीर बनने का हक्क है। हर किसी व्यक्ति खुश, स्वस्थ, समृद्ध जीवन जीने आता है।  इसके लिए हमको अवचेतन मन को विश्वाश दिलाना होगा, की धन हमारे जीवन में अच्छे से प्रवाह हो रहा है। दौलत का विचार का आदेश हमे अपने अवचेतन को देना है। धन को गलत नहीं अच्छा समझे। धन के लिए सकारत्मक विचार रखें। 

दौलत कम या ना होने की वजह धन के बारे में जो लोग गलत कहते हैं, या वह धन की निंदा करते हैं। कुछ लोग धन को बुरा कहते है।  ऐंसे लोग अमीर बनने का हक्क खुद से छीन लेते है। और हमेसा दुर्लभ जीवन जीते हैं।  अगर आपके भी पास धन की कमी है तो आपके जीवन में भी कुछ गड़बड़ है। जो लोग धन को बुरा समझते हैं , वही भूख से मरते है और फटे कपडे पहने रहते हैं। क्यूंकि ये लोग धन की आलोचना करते हैं। 

धन पाने के लिए भी हमे धन के लिए सकारात्मक शब्द कहने होंगे। जैसे – धन अच्छा होता है , धन मेरे जीवन में अच्छे से आ रहा है, मुझे धन पसंद है, में इससे प्रेम करता हूँ, में इसका उपयोग अच्छे तरीके से करता हूँ।  इससे आप अमीर बनने के हक्क में आएंगे। जैसे निंदा करने वालों के पास लोग रहना पसंद नहीं करते वैसे ही धन भी ऐसे लोगों से दूर रहता है जो धन की निंदा करते हैं। 

“दौलत या दौलतवान  लोगों की निंदा मत करें, उनके बारे में सकारत्मक सोचें”

11. अवचेतन मन सफलता का द्वार :-

महान लोग कहते है, जीवन में शांति, ख़ुशी, और सुख-समृद्ध को सफलता संज्ञा दी जा सकती है,और सफलता ही जीवन का सच्चा आंतरिक अर्थ है। सफलता के लिए सबसे जरूरी है की आप किस काम से प्रेम करते हैं।  जब तक काम से प्रेम नहीं हो इंसान का सफल होना मुश्किल है। जब में किसी काम को प्रेम से करते हैं, तो हम उसमे विशेषज्ञा बन जाते हैं। प्रेम करने से हम उसमे सीखने की रूचि रखते हैं।

व्यक्ति को कभी खुद के  स्वार्थ से काम नहीं करना चाहिए।  उसको दूसरे लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। इस तरीके से इंसान लम्बे समय तक नहीं चल सकता। अगर हम गलत तरीके से सफल बन जायेगे तो हमारे साथ भी गलत होगा।  गलत तरीके से काम करने से इंसान ना तो ठीक से सो पाता है न रह पाता है। इसलिए हमेसा ईमानदारी से काम करें। 

सफल लोग अपने काम के परिणाम की पहले से कल्पना करते हैं। और ऐसे अवचेतन से वह सही भी हो जाता है।  इंसान के अंदर  शक्ति है, जिसको अवचेतन से पा सकते हैं। लगातार की गए कल्पना शक्ति व्यक्ति को बड़ा-बड़ा सपना पूरा कर सकती है।  ऑथर बताते हैं ऐसे ही का HOLLYWOOD ACTER के साथ हुआ वे बचपन से थिएटर के बहार बड़े-बड़े अक्षरों में अपने नाम की कल्पना करते थे।  और एक दिन सच में उनके साथ ऐंसा ही हुआ।  वो कहते है वो इसको देख के  बेहोस तक हो गए थे। क्यूंकि काल्पनिक शक्ति बहुत प्रबल होती है। 

“जैसा  आप बनना चाहते हैं, वैसी कल्पना बार-बार करें”

 

12. वैज्ञानिक अवचेतन मन प्रयोग कैसे करते हैं :- 

जब हम किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं, तो ध्यान और एकाग्रता से हमारा अवचेतन मन उस मुसीबत का SOLUTION देकर हमारे चेतन मन को दे देता है। विश्वा के बड़े-बड़े वैज्ञानिक इसकी शक्ति को जानते थे।थॉमस एडिसन, मार्कोनी, अल्बर्ट आइस्टीन और कई ऐसे बहुत से  वैज्ञानिको ने अवचेतन मन का प्रयोग करके काफी ज्ञान और जानकारी निकाली। और इससे उन्होंने महान उपलब्धियां भी पाई। दुनिया के वैज्ञानिको के लिए अवचेतन मन की शक्ति बहुत निर्णायक साबित हुई।

मशहूर CHEMIST फेड्रिक वान जब बेंजीनकार्बोहाइड्रेट नामक रसायनिक सूत्र को समझने का प्रयास कर रहे थे। और उन्होने इसको समझने के लिए बहुत  बहुत परेशानियां भी झेली। क्यूंकि उनकी हर कोशिश  नाकाम होती रही। तब उन्होंने इस मुसीबत को अपने अवचेतन मन को सुलझाने के लिए दिया।  और एक दिन उनके दिमाग ने इसका जवाब भी दे दिया। और आज उसको बैंजीन रिंग के नाम से जाना जाता है। 

निकोला टेशला बड़े अविष्कारक रहे हैं।  वे काल्पनिक शक्ति पर बहुत विश्वास किया करते थे। जब उनके दिमाग में कोई नया आईडिया आता था तो वो उसको अवचेतन मन के हवाले कर देते थे। क्यूंकि उनको विश्वास था उनको यह सुलझा के दे देगा। एकINTERVIWE में उन्होंने कहा की मेरा यंत्र मेरी कल्पना के अनुरूप हे काम करता है। और 20 साल में कोई भी अपवाद नहीं आया। आपके अवचेतन मन की शक्ति (The Power of Your Subconscious Mind) किताब में आपको इसके कई उदाहरण मिल जायेंगे।

“दुनिया में बड़ी से बड़ी  खोज वैज्ञानिको ने अवचेतन मन की काल्पनिक शक्ति से करी हैं” 

13. अवचेतन और नींद के चमत्कार :- 

प्रत्येक मनुष्या जीवन के ⅓  भाग सोने में निकालदेता है। हमारा अवचेतन मन हमेसा सक्रिय रहता है।  माना जाता है हमारा अवचेतन मन सोते समय ज्यादा सक्रिय होता है। क्यूंकि उस समय हमारा चेतन मन इसको DISTURB नहीं करता। इसलिए सबसे ज्यादा उत्तर हमे नींद में ही मिलते हैं। 

सोना इंसान के  जीवन में बहुत जरुरी है। कम-से-कम 6 घंटा सोना हर  इंसान के लिए जरूरी है। ऐसा नहीं करने से बहुत साड़ी मुश्किलें जीवन में आ जाती हैं। नींद न लेने की वजह से दुनिया में लाखों दुर्घटनाएं बह होती है।  क्यूंकि सोने के लिए हमारा शरीर किसी भी RISK को ले लेती है।  रात को ज्यादा दुर्घटना नींद की कमी से ही होती है। 

बहुत बार ऐंसा अपने महसूस किया होगा।  जो हम सपने देखते हैं, हमारे जीवन में वही हो जाता  है।  क्यूंकि हमारा अवचेतन मन हमको होने वाली घटना बता देती हैं। हम जो मानते और मह्सूस करते हैं, हम वैसे बन जाते हैं। 

डॉ एच्. बी. हैस्प्रेट जो पेंसिल वेनिया यूनिवर्सिटी में प्रफेसर थे। उन्होंने अपने संस्करण में लिखा। एक बार  वे गोमेद रत्न के दो छोटे टुकड़ों का रहस्या नहीं सुलझा पा रहे थे। एक दिन  थक हारने के बाद जब वह सोने निकलने तो  उनके सपने में एक पुजारी आया और उसने उनको वह रहस्या बता दिया। जो देवता की कान की बाली के टुकड़े थे। और यह बात सच भी निकली। हमेसा शांति से सोना चाहिए और खुद को अच्छे सुझाव देने चाहिए।  इससे अवचेतन  हमको लाभ देगा। आपके अवचेतन मन की शक्ति (The Power of Your Subconscious Mind) किताब में आपको इसके कई उदाहरण मिल जायेंगे।

“सोते समय अपने सारे सवाल का जवाब अपने अवचेतन को पूछें, सुबह जवाब मिल जायेगा”

Comments

Popular posts from this blog

Types of goals (लक्ष्य के प्रकार‌‌‌)

आमतौर पर, लक्ष्यों को लंबी अवधि या अल्पकालिक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।    दीर्घकालिक लक्ष्य जिसमें आप अपने भविष्य के लिए योजना बनाते हैं, आम तौर पर सड़क पर एक साल से अधिक समय तक रहते हैं।  इनमें आमतौर पर परिवार, जीवन शैली, कैरियर और सेवानिवृत्ति के लक्ष्य शामिल होते हैं।  समय के साथ दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता है क्योंकि एक व्यक्ति अपने जीवन के चरणों को पूरा करता है।  लोग खुद के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित करते हैं कि वे क्या करना चाहते हैं और वर्तमान में पांच से बीस साल होना चाहते हैं।  तब वे वहां पहुंचने के लिए अल्पकालिक लक्ष्यों का उपयोग करते हैं। दीर्घकालिक लक्ष्यों के उदाहरण एक मैकेनिकल इंजीनियर बनें एक मास्टर की डिग्री प्राप्त करें एक घर खरीदना एक मैराथन दौड़ो मेरी अपनी कंपनी है 55 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त अल्पकालिक लक्ष्य  वे हैं जो एक व्यक्ति निकट भविष्य में प्राप्त करेगा, आमतौर पर एक वर्ष से भी कम समय में।  अल्पकालिक लक्ष्य अक्सर होते हैं, लेकिन हमेशा नहीं, दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के रास्ते पर बढ़ते हुए।  इस प्रकार के लक्ष्यों को सक्षम ल

Success story of successful man

इंजीनियर की जॉब छोड़कर बनाई थी कंपनी आज 60  करोड़ रु. का है टर्नओवर   यह कहानी बायोटेक्नोलॉजी में बीई करने वाले यूथ पारस चोपड़ा की है।  पारस ने इंजीननयर की सक्सेस जॉब छोड़कर अपनी कंपनी शुरू की थी, वे  आज 60 करोड़ रुपए से ज्यादा टर्नओवर के साथ सक्सेस कारोबाररयों की  लिस्ट में हैं। पारस ने जो हासिल किया वह बिल्कुल आसान नहीं था। क्या खास : एक ऐसा स्टार्टअप (Wingify) जो वेबसाइट्स और ईकॉमर्स स्टोर्स को ज्यादा मुनाफा कमाने में सक्षम बनाने के लिए किफायती और आसान सॉफ्टवेयर टू ल्स का निर्माण करता है। अपने पहले ही उत्पाद विजुअल वेबसाइट ऑप्टिमाइजर के जरीए यह कंपनी दुनिया भर के शीर्ष एनालिटिकल सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स में शामिल हो चुकी है। पंजाब में जन्में पारस चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा  सबसे आगे रहने वाले बच्चों में से थे। कंप्यूटर से पारस का परिचय बहुत छोटी उम्र में हो गया था। पारस के अनुसार उसके पिता अपने काम के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते थे। उन्हें देखकर वह भी इसके प्रति आकर्षित हुआ और करीब 13 वर्ष की उम्र में, जब दुसरे बच्चे कम्प्यूटर पर गेम खेला करते हैं, पारस प्रोग्रामिंग करने लगा। स्कूल पूरा होते-ह